करनाल। पुलिस की थाना रामनगर टीम ने सूचना के आधार पर शास्त्री नगर से एक व्यक्ति को सफेद रंग के कट्टे के साथ काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पप्पू निवासी शास्त्री नगर करनाल बताया। जिसके कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से सात बोतल देसी शराब मार्का माल्टा बरामद की गई। जिसका आरोपी कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद