फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पिकअप की टक्कर से गई बच्ची की जान

Tue, 27 Feb 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद से खेड़ी रायवाली मार्ग पर पिकअप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर अपनी माता व भाई के साथ सवार 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि मृतक बच्ची की माता, बहन व मामा के लड़कें को चोटें आई हैं।

राजौंद थाना में दी शिकायत में रोहेड़ा निवासी शीला देवी ने बताया कि वह 25 फरवरी को दोपहर के समय बेटी काजल व कुशल के साथ अपने मायके गांव बिघाना में आई हुई थी। इस दौरान उसका भतीजा मनप्रीत बाइक पर बेटी काजल व कुशल को छोड़ने के लिए वापस रोहेड़ा आ रहा था। दोपहर करीब एक बजे राजौंद से खेड़ी रायवाली सड़क पर भट्ठा के पास पंहुचे तो खेड़ी रायवाली की तरफ से एक पिक अप गाड़ी चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी तो वे सभी बाइक सहित सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


हादसे में उसकी दोनों बेटियों व भतीजे काे गंभीर चोटें लगी। उस समय राहगीरों ने फोन करके मौके पर 112 को बुलाया, वे हमें सरकारी अस्पताल राजौंद में ले आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भेज दिया। वहां उसकी 10 वर्षीय बेटी कुशल को मृत घोषित किया। जबकि बेटी काजल व भतीजे मनप्रीत को हायर सेंटर का भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है।

राजौंद थाना के प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची की मां की शिकायत पर अज्ञात पिक अप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी पिक अप चालक फरार है।

बाइक सवार को मारी टक्कर, अज्ञात गाड़ी चालक पर केस

कैथल। करनाल रोड पर तितरम मोड की ओर से जाने वाले रास्ते पर अज्ञात गाड़ी चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। तितरम राम थाना में दी गई शिकायत में काकौत गांव निवासी राजेश उर्फ नीटा ने बताया कि स्पलेंडर बाइक से किसी कार्य से 22 फरवरी को कैथल शहर में आया हुआ है। जब वह कैथल से वापस आ रहा था तो कैथल-करनाल रोड के बने करनाल बाइपास पुल के नीचे पहुचा और करनाल की तरफ पुल पार करते ही एक अज्ञात गाड़ी चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। अब उसका इलाज जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


तितरम थाना के जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल बाइक सवार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें