करनाल। पुलिस ने खिज्राबाद गांव में अवैध तरीके से चल रही शराब की भट्ठी का भंडाफोड़ किया है। एक घर में चलती भट्ठी पर शराब निकालते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से ड्रम में 80 लीटर लाहन और दो बोतल कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
स्पेशल स्टाफ असंध की टीम से एएसआई सुरजीत की अध्यक्षता में टीम ने सूचना पर आरोपी कुलवंत सिंह वासी डेरा राय सिक्ख खिज्राबाद को उसके उसके घर से चलती भट्टी के साथ काबू कर गिरफ्तार किया। आरोपी से एक ड्रम जिसमें 80 लीटर लाहन और दो बोतल कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी इसके बारे कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। इस संबंध में आरोपी कुलवंत सिंह के खिलाफ थाना असंध में अवैध तरीके से शराब बनाने पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा नंबर 167 दर्ज किया गया। आरोपी को पेश न्यायालय कर आगे की कार्यवाही अम्ल में लाई जाएगी। ब्यूरो