फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अवैध कॉलोनियों में अवैध निर्माण को ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहरी क्षेत्र में गढ़ी गुजरान स्थित दो अवैध कॉलोनियों पर जिला नगर योजनाकार की टीम ने जेसीबी से निर्माण ढहा दिया। जेसीबी की मदद से अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण को तोड़ दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। यह कार्रवाई डीटीपी अशोक गर्ग के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

डीटीपी अशोक गर्ग ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि गढ़ी गुजरान के पास डेढ़-डेढ़ एकड़ में दो कॉलोनियां काटी गई हैं। मौके पर जाकर जांच की गई तो कॉलोनियों में सड़कें बनाई गई थी। लोगों ने इनमें निर्माण के लिए मियाद भरी हुई थी। इस बारे में प्लॉट बेचने वालों को नोटिस दिए गए लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिस पर कार्रवाई करते हुए कॉलोनियों में बनाई गई सड़कों व मियाद को तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के लिए जगाधरी के नायब तहसीलदार अमित कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें