घरौंडा कार्यक्रम में अपने विचार रखते विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। सूचना विभाग
करनाल। घरौंडा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने गत दिवस जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत हलके के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में आईं योग सहायिकाओं ने योगशालाओं का समय ग्रामीणों की सुविधा अनुसार तय करने और योगशालाएं गांव के अंदर पंचायत घर, मंदिर, स्कूल या ऐसे स्थान पर संचालित कराने का अनुरोध किया, जहां महिलाएं भी आसानी से पहुंच सकें। प्रेरणा महिला क्लस्टर फेडरेशन ने भी विस अध्यक्ष को एक शिकायत दी, जिसमें एचएसआरएलएम में सदस्यों की ओर से भ्रष्टाचार की शिकायत की गई। इस पर कल्याण ने जिला परिषद के सीईओ को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद