फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पंचायती जमीन में काटी अवैध काॅलोनी कराई कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोगामेड़ी के नाम अलॉट जमीन में 40 फीट चौड़ा रास्ता बनाया, शोरूम भी काटे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। मटक माजरी गांव में पंचायत की जमीन में अवैध कमर्शियल काॅलोनी काट दी गई। जबकि पंचायत ने यह जमीन गोगामेड़ी के नाम अलॉट कर रखी थी। निशानदेही में सामने आया कि पंचायत की जमीन में 40 फीट चौड़ा रास्ता तक बना लिया गया। यही नहीं इसमें शोरूम के नाम के प्लॉट काटकर भी बेच दिए गए। जिन्हें प्लॉट बेचे गए उनसे यह बात छिपाई गई कि जिस पांच एकड़ जमीन में प्लॉट काटकर बेचे जा रहे हैं उसमें पंचायती जमीन भी है। मटक माजरी की पंचायत को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने निशानदेही करवा जमीन पर कब्जा लिया।
कानूनगो राकेश की अगुवाई में टीम ने जमीन की निशानदेही की। कॉलोनी के रास्ते और शोरूम के प्लॉट में गोगामेड़ी की जमीन निकलने पर मौके पर मौजूद पंचायत सदस्य व ग्रामीण भी दंग रह गए। निशानदेही में पता चला कि गोगामेड़ी की जमीन में एक ट्यूबवेल भी लगाया गया है। सरपंच प्रतिनिधि सुरेश ने बताया कि कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम को निशानदेही पूरी हुई। इसमें गोगामेड़ी की जो जमीन निकली है अब उस पर पिलर लगाए जाएंगे। निशानदेही के समय काॅलोनाइजर के साथ ही पंचायत सदस्य व ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


खेती की जमीन में अवैध काॅलोनी काटने पर पिछले दिनों डीटीपी ने कार्रवाई करते हुए कच्ची सड़कें उखाड़ी थी। काॅलोनाइजर ने इन्हें फिर से बना लिया है। इससे पहले डीटीपी ने काॅलोनाइजर धर्मपाल और पांच किसानों को कारण बताओं नोटिस देकर इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। डीटीपी ने अवैध काॅलोनी में चेतावनी बोर्ड भी लगवाया जिसे कुछ ही समय बाद उखाड़ दिया गया। जिला नगर योजनाकार ने इस अवैध काॅलोनी के छह खसरा नंबर पहले ही बैन करवा दिए हैं।


इंद्री के कानूनगो राकेश कुमार ने बताया कि मटक माजरी गांव की पंचायत के रेजुलेशन पर निशानदेही की है। खसरा नंबर 102 व 103 मेंगोगामेड़ी के नाम अलॉट 16 मरले जमीन की पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में निशानदेही की गई है। दस्तावेजों में विभागीय क्लर्क गलती से 16 मरले जमीन को एक कनाल 16 मरले लिखा गया है। पूरा रिकॉर्ड देखने के बाद सामने आया है कि असल खसरा नंबर 102 व 103 में कुल 16 मरले जमीन ही गोगामेड़ी के नाम है। इस जमीन में एक ट्यूबवेल है और कच्ची सड़क भी बनाई गई है।
विज्ञापन




मटक माजरी गांव के पंचायत प्रतिनिधि अनिल कुमार ने बताया कि उनके पास जो रिकॉर्ड है, उसमें गोगामेड़ी के नाम एक कनाल 16 मरले जमीन है। जबकि कानूनगो ने रिकॉर्ड की छानबीन के बाद 16 मरले की निशानदेही की है। बाकी की एक कनाल जमीन के लिए पंचायत अब पुराना रिकॉर्ड खंगालेगी। पंचायत ने गोगामेड़ी के नाम यह जमीन अलॉट कर रखी है। इस जमीन से अवैध कब्जा छुड़वाने के लिए निशानदेही करवाई गई है। इसमें सड़कें व शोरूम के प्लॉट काटे गए थे। अब इस पर पिलर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें