करनाल। इग्नू के डिप्लोमा, यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए दाखिलों की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि पाठ्यक्रम में डोमेन क्षेत्रों में ज्ञान और कौशल का आदान-प्रदान करने के लिए मुद्रित स्व-शिक्षण सामग्री और ऑडियो व वीडियो शामिल हैं। परामर्श सत्र नामित अध्ययन केंद्रों पर ऑफलाइन और रेडियो, टीवी, वेब परामर्श के माध्यम से ऑनलाइन भी आयोजित किए जाते हैं। पाठ्यक्रम में डोमेन क्षेत्रों में ज्ञान और कौशल का आदान-प्रदान करने के लिए मुद्रित स्व-शिक्षण सामग्री और ऑडियो और वीडियो शामिल हैं। संवाद