करनाल। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने नए साल के अवसर पर करनाल और कैथल जिले के उपभोक्ताओं के लिए गैस की कीमतों में कटौती की है। घरेलू पीएनजी पर यह कटौती दो रुपये प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) और सीएनजी पर एक रुपये प्रति किलो की गई है। इस कटौती के बाद करनाल जिला में घरेलू पीएनजी की संशोधित दर 45.4 रुपये प्रति एससीएम और सीएनजी की 81.43 रुपये प्रति किलो रहेगी। इसी प्रकार एक जनवरी से कैथल जिला में भी सीएनजी की दरें 82.43 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई हैं। ब्यूरो