करनाल। जिला लघु सचिवालय सहित उपमंडल अधिकारी कार्यालय में हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन होगा। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि इन शिविरों में बिजली, पानी, परिवार पहचानपत्र, बुढ़ापा पेंशन व अन्य संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर मौके पर ही उनका समाधान किया जाता है। इच्छुक नागरिक दोनों दिन लघु सचिवालय सहित सभी एसडीएम कार्यालयों में आयोजित शिविरों में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। इनमें पुलिस, राजस्व, नगर निकाय, समाज कल्याण और जनकल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। संवाद