फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेडिकल स्टोर के लाइसेंस चाहिए तो 50 हजार रुपये लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मेडिकल स्टोर के संचालन के लिए लाइसेंस चाहिए तो 50 हजार रुपये तक की रिश्वत देनी पड़ सकती है। लाइसेंस बनवाने के लिए दलाल सक्रिय हैं। इसे लेकर दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें एक स्टोर संचालक लाइसेंस बनवाने के लिए बात करता है तो अमित नाम का दलाल ड्रग्स इंस्पेक्टर के नाम पर 50 हजार रुपये की रकम मांगता है। इस दौरान जब मेडिकल स्टोर संचालक ने आपत्ति जताई तो दलाल कहता है कि पहले 20 हजार रुपये लगते थे। अब नए साहब आए हैं, इनका रेट ज्यादा है।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरी वायरल ऑडियो में दलाल तिलमिला रहा है। वह स्टोर संचालक से कहता है कि आपने सरकारी कार्यालय में जाकर सीधे फीस क्यों पूछ ली। सरकारी अधिकारी से फीस पूछने का मतलब समझते हो कहते हुए आरोपी दलाल स्टोर संचालक को धमकाता है। इसके बाद वह कॉल काट देता है। वायरल ऑडियो में यह भी कहा गया है कि कैमिस्ट एसोसिएशन से दीप्ति नाम की स्टोर संचालिका ने शिकायत की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें