फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू देने से मना किया तो सिर पर गंडासी मार की हत्या

विज्ञापन
If you refuse to give tobacco, then you kill with a blow to the head.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा (करनाल)। गांव नली पार में रविवार रात तंबाकू देने से मना करने पर एक नशेड़ी ने पड़ोसी युवक के सिर और कंधे पर गंडासी से कई वार कर दिए। गंभीर हालत में युवक को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक युवक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। हत्यारोपी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई जगह दबिश दी है।
थाना कुंजपुरा अंतर्गत गांव नलीपार निवासी राकेश ने बताया कि बीती रात उसका भाई विनोद खाना खाने के बाद पशुबाड़े की तरफ घूमने गया था। उनके घर के साथ लगते सरकारी ट्यूबवेल के पास गांव का ही शेर सिंह उर्फ शेरू बैठा था। शेर सिंह ने उसके भाई से तंबाकू मांग, लेकिन उसके भाई ने तंबाकू देने से मना कर दिया। जिस पर शेर सिंह गाली गलौज करने लगा। उसके भाई ने जब विरोध किया तो शेर सिंह अपने घर से गंडासी लेकर आया। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान शेर सिंह ने उसके भाई विनोद के सिर और कंधे पर गंडासी से कई वार कर दिए। इसके बाद शेर सिंह फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विनोद की हत्या के बाद गहरा आर्थिक संकट
विनोद (32) मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। उसकी हत्या के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी, पांच और सात वर्षीय दो बेटों को छोड़ गया। उसके परिवार में बहरहाल कोई कमाने वाला नहीं रहा।
सरकारी ट्यूबवेल बना नशेड़ियों का अड्डा
ग्रामीणों के अनुसार गांव में सरकारी ट्यूबवेल नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। वह यहां बैठकर विभिन्न तरह के नशे करते हैं। जिसकी कई बार पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि नशेड़ियों का अड्डा बना सरकारी ट्यूबवेल आसपास रहने वाले लोगों के लिए सिरदर्द बना है। आए दिन यहां झगड़े होते हैं। उसने बताया कि शेर सिंह नशे करने का आदी है। इसके साथ इसी तरह के अन्य कई युवक रहते हैं।
विज्ञापन

शेर सिंह उर्फ शेरू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश भी दी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिमांद्री कौशिक, एएसपी, इंद्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें