फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परीक्षा पास की तो करेंगे ''नेशनल साइंस मिशन'' की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आकाश इंस्टीट्यूट की ओर से आकाश इंस्टीट्यूट ''टैलेंट हंट एग्जाम'' (एंथे) आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा को लेकर वीरवार को सेक्टर-12 स्थित केंद्र पर पोस्टर लॉन्च किया गया। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जहां विद्यार्थी शिक्षण में 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति और नकद पुरस्कार जीत सकते हैं। वहीं टॉप-100 विद्यार्थियों को ''नेशनल साइंस मिशन'' की पांच दिवसीय निशुल्क यात्रा भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सरकारी और निजी स्कूलों के कक्षा सातवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। संस्थान के सीईओ अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि परीक्षा का 14वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। यह परीक्षा 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति और असाधारण नकद पुरस्कारों के साथ, प्रमुख वार्षिक छात्रवृत्ति परीक्षा सातवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों को उनकी पूरी क्षमता का एहसास करने का मौका प्रदान करती है। एंथे का लक्ष्य सफलता के लिए एक उल्लेखनीय प्रवेश द्वार बनना है, जो युवाओं को इंजीनियरिंग या चिकित्सा में उनकी आकांक्षाओं के लिए उड़ान भरने के लिए प्रेरित करता है। यह संस्थान की फ्लैगशिप छात्रवृत्ति परीक्षा है, जो देशभर में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 08 से 15 अक्तूबर तक आयोजित होगी।



ये रहेगा परीक्षा का शेड्यूल

एएनटीएचई एक घंटे की परीक्षा है। एएनटीएचई ऑनलाइन का आयोजन परीक्षा के सभी दिनों में आकाश बायजूस के सभी केंद्रों में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक होगा और ऑफलाइन परीक्षा 08 और 15 अक्तूबर को दो शिफ्ट में सुबह 10:30 से 11:30 बजे और शाम 4:00 से 5:00 बजे होगी। छात्र अपने हिसाब से कोई स्लॉट चुन सकते हैं।
विज्ञापन




इन विषयों से आएंगे प्रश्न

सातवीं से नौवीं कक्षा के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ और मेंटल एबिलिटी के प्रश्न होते हैं। कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए चिकित्सा की तैयारी करने वालों की परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं ''मेंटल एबिलिटी'' के प्रश्न होते हैं, जबकि इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और ''मेंटल एबिलिटी'' के प्रश्न होते हैं। नीट की तैयारी कर रहे 11वीं एवं 12वीं के छात्रों की परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रश्न आते हैं तथा इंजीनियरिंग के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के प्रश्न आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें