फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेरी नहीं सुनते तो जनता की क्या सुनोगे… स्टेशन की गंदगी पर भड़के विधायक

विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक को सफाई व्यवस्था बनाने के लिए निर्देश देते विधायक जामोहन आनंद। अमर उजाला
विज्ञापन
राम सारस्वत
विज्ञापन


करनाल। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में पसरी गंदगी पर विधायक जगमोहन आनंद नाराज हो गए। मौके पर स्टेशन अधीक्षक संजय सक्सेना को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, मैं कई बार इस बारे में कह चुका हूं लेकिन जब मेरी ही नहीं सुनी जा रही तो आम जनता की क्या ही सुनते होगे।

मामले की जड़ में सफाई व्यवस्था का ठप पड़ा टेंडर सिस्टम सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2023 के बाद से रेलवे स्टेशन पर सफाई का नया टेंडर जारी ही नहीं किया गया। नतीजतन, पूरे स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था महज दो कर्मचारियों के भरोसे चल रही है।
विज्ञापन


विधायक मंगलवार दोपहर हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक संजय सक्सेना को स्पष्ट निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था के लिए नया टेंडर जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

विधायक की स्टेशन अधीक्षक को फटकार के बाद रेलवे प्रशासन की ओर से विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के आने से पहले मार्ग पर कई-कई बार पोंछा लगवाया।
-
यात्रियों की परेशानी है गंदगी- विधायक

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को गंदगी, बदबू और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया और प्रवेश द्वार हर जगह सफाई का अभाव साफ नजर आता है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में यह स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें