फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वोटरों की तबीयत हुई खराब तो बूथ पर ही मिलेगी दवा

Sat, 25 May 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश में आज 25 मई को छठे चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। मतदान के दौरान अगर किसी भी वोटर की तबीयत खराब होती है तो बूथ पर ही दवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक बूथ पर एक आशा कर्मी को किट के साथ ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इसके अलावा जिला नागरिक अस्पताल, मेडिकल कॉलेज सहित सभी सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर पर भी जरूरी दवाओं का स्टॉक रखवा दिया गया है।
मतदान के एक दिन पूर्व 24 मई शुक्रवार को प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान सिंह ने नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर 25 मई चुनाव की तैयारियों की जायजा लिया। जिसमें चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों सहित जीडीए की ड्यूटी लगा दी है। वहीं मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भी सीएमओ सहित अन्य डॉक्टरों व स्टाफ की ड्यूटियां लगा दी गई है।
विज्ञापन

साथ ही सभी विशेषज्ञ अधिकारियों को ऑन कॉल ड्यूटी पर रहने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सभी चिकित्सा अधिकारियों को अपना मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश दिए। साथ ही मैट्रन, सीनियर फार्मेसी अधिकारी को आदेश दिए गए हैं कि ट्रामा वार्ड में उपकरण व लाइफ सेविंग सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रखें।
जिले में 1151 बूथ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर पहुंचने वाले मतदाताओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए व्यापक तैयारी की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए ओआरएस पैकेट सहित जरूरत की दवा उपलब्ध करवा दी गई है। फील्ड राउंड के लिए चिकित्सा कर्मियों और नर्सों की टीमें बनाई गई है। जो अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों के संपर्क में रहेगी। जहां भी कोई समस्या आती है तो उन्हें तुरंत प्रभाव से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जा सकें।
विज्ञापन

मतदान के दौरान जिले के सभी 1151 मतदान केंद्रों पर दवाइयों की पर्याप्त किट के साथ एक-एक आशा कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे भीषण गर्मी के बीच कर्मचारियों व वोटरों के स्वास्थ्य बिगड़ने पर दवा केंद्र पर ही उपलब्ध करवाई जा सकें। वहीं प्रत्येक मतदान केंद्र पर एंबुलेंस चक्कर काटती रहेगी। - डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें