फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बीज खराब हो तो कंपनियां जिम्मेदार, विक्रेताओं पर कार्रवाई क्यों करता है विभाग

विज्ञापन
हड़ताल की जानकारी देते करनाल फर्टिलाइजर, पैस्टीसाइज एवं सीड ट्रेडर्ज एसोसिएशन के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

खाद, बीज और कीटनाशक दवाई बेचने वाले दुकानदारों ने सोमवार को सांकेतिक हड़ताल कर विरोध जताया। जिला करनाल फर्टिलाइजर, पैस्टीसाइज एवं सीड ट्रेडर्ज एसोसिएशन के बैनर तले बीज मार्केट में दुकानें बंद कर दुकानदारों ने सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं।
एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार गुप्ता ने कहा कि कोई भी सामान जब उनके पास आता है तो वह सील पैक होता है और सील पैक ही उसे बेच दिया जाता है। जब सैंपल चेक होता है तो या वह गुणवत्ता पर खरा नहीं उतरता, तो उसके लिए दुकानदार को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है, जबकि दुकानदार का उसमें किसी भी प्रकार का कोई कसूर नहीं होता। उनका कहना है कि यदि किसी उत्पाद का सैंपल फेल होता है, तो इसकी जिम्मेदारी विक्रेता की बजाय निर्माता कंपनी की होनी चाहिए। दुकानदारों ने कहा कि वे लंबे समय से आर्थिक और प्रशासनिक दबाव झेल रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एलान किया कि अगर उनकी अन्य मांगें भी मानी नहीं जाती है अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। गोपीचंद आर्य, पवन अग्रवाल, पवित्र सिंह, राजिंदर गर्ग, शिव कुमार व सुशील गर्ग, राधेश्याम राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें