फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा कॉलेज बदला तो पिछली सीट खुद करानी पड़ेगी रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिन छात्रों ने दोनों मेरिट लिस्ट के दौरान दाखिला लिया और अब फिजिकल ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से अन्य कोर्स या कॉलेज में सीट बुक करने का विकल्प चुना है, उनके पिछले कॉलेज या पाठ्यक्रम से प्रवेश स्वत: रद्द हो जाएगा। यदि वे ओपन काउंसिलिंग में दाखिला लेने के बाद भी किसी अन्य कॉलेज में ओपन काउंसिलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा लेते हैं तो उनकी पिछली सीट पर प्रवेश स्वत: रिक्त नहीं होगा। इसके लिए उन्हें कॉलेज में जाकर स्वयं निवेदन करना होगा।
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि पहली बार ओपन काउंसिलिंग में दाखिला लेने पर पिछले कॉलेज में जमा कराई फीस का रिफंड कॉलेज द्वारा मानदंडों के अनुसार ही किया जाएगा। राजकीय पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सरिता कुमार ने बताया कि ओपन काउंसिलिंग में दूसरी बार दाखिला लेने के बाद पिछले कॉलेज में दाखिला रद कराने के लिए विद्यार्थी को वहां शारीरिक रूप से उपस्थित होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी जिस सीट को बुक करेगा उसका विवरण विद्यार्थी के लॉग इन में दिखाई देगा। साथ ही पिछली आवंटित सीट (यदि कोई हो) की स्थिति को रद्द के रूप में दिखाया जाएगा। फिजिकल ओपन काउंसिलिंग में प्रवेश लेने वाले छात्रों की समेकित रिपोर्ट भी कॉलेज लॉग इन में दिखाई देगी। जिले के 15 कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। स्नातक की कक्षाएं पहली सितंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें