फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वेतन नहीं दिया तो 15 से काम छोड़ हड़ताल करेंगे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम ने ऑनलाइन हाजिरी न लगाने वाले कर्मचारियों को वेतन रोक दिया है। जिसके बाद शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ करनाल के यूनियन कार्यालय सेक्टर 13 में बैठक की गई। वेतन रोके जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की
कर्मचारी नेताओं ने एलान किया कि यदि 14 जुलाई तक वेतन जारी नहीं किया तो 15 जुलाई से सभी सफाई कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ करनाल के प्रधान राम सिंह ढिल्लोंड की अध्यक्षता और सचिव राजकुमार के संचालन में हुए बैठक में राज्य की सचिव शारदा ने कहा कि नगर निगम आयुक्त ने ऑनलाइन हाजिरी को लेकर सभी कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए वेतन रोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर करनाल जिले में सभी सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को बड़ी भारी मुश्किल से गुजरना पड़ रहा है। समय पर बच्चों की स्कूल की फीस जमा नहीं हो पा रही है, राशन भी नहीं खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें