फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रोत्साहन राशि नहीं मिली तो हड़ताल में शामिल होंगी आंगनबाड़ी वर्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आगामी नौ जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में मिड डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर तथा आशा वर्कर बढ़-चढ़कर भाग लेंगी। इसको लेकर संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक की। मिड डे मील वर्कर यूनियन की जिला प्रधान शिमला, कैशियर ओपी माटा, आंगनबाड़ी की जिला प्रधान रूपा राणा, सचिव बिजनेश राणा, कैशियर सतपाल सैनी, आशा प्रधान नीरू, सचिव सुदेश व कैशियर कविता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिड डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन, आशा वर्कर्स के काम को महत्वपूर्ण मानती है लेकिन प्रोत्साहन राशि नहीं बढ़ाती है। केंद्र सरकार की ओर से पिछले 12 वर्षों से परियोजना कर्मचारियों की प्रोत्साहन राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। जब भी परियोजना कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के पास जाती है तो राज्य सरकार केंद्र की स्कीम कहकर मानदेय में बढ़ोतरी करने में असमर्थ दिखाई देती है। इसलिए नौ जुलाई को करनाल की हजारों परियोजना कर्मचारी राष्ट्रीय हड़ताल में भाग लेंगी। इस दिन ब्लॉकवार प्रदर्शन किए जाएंगे। करनाल शहर में फव्वारा पार्क, असंध में बिजली बोर्ड, निसिंग में देवी मंदिर के नजदीक, घरौंडा में हर्बल पार्क, नीलोखेड़ी में गोल मार्केट, इंद्री में परशुराम घर्मशाला गुढा के नजदीक प्रदर्शन किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें