फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था का प्रतीक बना आहुलाना धाम : गोपाल महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/जुंडला। जय श्री श्याम जय श्री आहुलाना धाम के जयघोष के साथ गोसेवा में पूर्ण समर्पित बाबा स्वामी गोपाल महाराज की अगुवाई में श्री श्याम प्रेमी श्री आहुलाना धाम के लिए रवाना हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ श्री श्याम प्रेमियों ने धूमधाम के साथ इस आयोजन में भाग लिया। बाबा स्वामी गोपाल महाराज ने बताया कि आहुलाना धाम की पावन धरती पर भगवान श्रीकृष्ण जी को बाबा श्याम ने अपने शीश का दान दिया था और तब से यह स्थान आस्था का प्रतीक बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री कृष्ण गोपाल गोशाला जुंडला में श्री श्याम बाबा जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। गो सेवा पूर्णिमा महोत्सव को लेकर गोशाला में तैयारियों जोरों पर है। इस अवसर पर श्री श्याम बाबा का संर्कीतन बाबा के नाम का अटूट भंडारा लगाया जाएगा। इस अवसर पर श्री कृष्ण गोपाल गौशाला कमेटी के सदस्य, श्री श्याम सेवा समिति के बोबी रहेजा, प्रमोद सैन, सुनील बंसल, भूपेश छाबड़ा, कमल कपूर, राजीव भंडारी, अनिल रहेजा, मोहित पाहवा, राजेश रोड और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें