फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कूड़ा मिला तो कटेगा सफाईकर्मी का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 शुरू हो चुका है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामले मंत्रालय की एजेंसी मार्च में कभी भी सफाई का सर्वेक्षण कर सकती है। ऐसे में नगर निगम सफाई के लिए और सख्ती करने जा रहा है। अब कहीं कूड़ा मिला तो सफाईकर्मी की तनख्वाह काटी जाएगी। किसी भवन मालिक ने सीएंडडी वेस्ट नहीं हटाया तो उसके संपत्ति कर में जुर्माना जोड़ दिया जाएगा। बैंक्वेट हॉल व मैरिज पैलेस के आसपास गंदगी मिली तो 25 हजार जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार में ये जुर्माना 50 हजार कर दिया जाएगा।
शनिवार को निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने सफाई शाखा से जुड़े तमाम अधिकारियों और नगर पालिका सचिवों के साथ बैठक कर उन्हें जिम्मेदारियां भी सौंपी। अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार को निर्देश दिए कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर जारी की गई टूलकिट के अनुसार नगर निगम क्षेत्र का मूल्यांकन करेंगे। उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा जिले की सभी 6 नगर पालिकाओं का दौरा कर मूल्यांकन करेंगे। उन्होंने स्वयं भी औचक निरीक्षण करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में अधिकारी मुख्य रूप से आठ मदों पर काम करेंगे। इनमें दृश्यमान स्वच्छता, सामुदायिक व जन शौचालयों का रख-रखाव, मार्केट क्षेत्र व मुख्य मार्गों की साफ-सफाई, स्ट्रीट वेंडरों के पास दो डस्टबिन, कचरा संवेदनशील बिंदू, एमआरएफ सेंटर और पार्कों व सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की जांच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें