फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कार्य के लिए जारी होंगे पहचान पत्र

Tue, 13 May 2014 11:51 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलह मई को होने वाली लोकसभा आम चुनाव 2014 की मतगणना की प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए मंगलवार को पंचायत भवन में मतगणना सहायकों, सुपरवाइजरों, माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतगणना प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने की। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मतगणना कार्य के लिए नियुक्त किए गए अधिकारी एवं कर्मचारी के पहचान पत्र भी बनाए जाएंगे। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने साथ अपना विभागीय पहचान पत्र तथा ड्यूटी स्लिप अवश्य लेकर आएं।

 कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों द्वारा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के बारे में भी आवश्यक जानकारी दी ताकि मतगणना प्रक्रिया मेें कोई व्यवधान पैदा न हो। उन्होंने बताया कि चुनाव मतगणना से जुडे़ हर अधिकारी व कर्मचारी को ईवीएम की कंट्रोल यूनिट के बारे में जानकारी होनी चाहिए। डाक मतपत्रों की गणना जिला निर्वाचन अधिकारी की टेबल पर प्रात: 8 बजे से की जाएगी। इसके बाद 8 बजकर 30 मिनट पर ईवीएम मशीनों से गिनती आरंभ होगी।
विज्ञापन


जब भी स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीनें निकाली जाएगी। मशीनों को एजेंटों की उपस्थिति में खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि मतगणना के दौरान किसी भी उम्मीदवार, एजेंट को कोई शंका हो तो उसका मौके पर समाधान करने की कोशिश करें, यदि मतगणना के दौरान किसी भी कर्मचारी को कोई दिक्कत आती है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी को दें। इस अवसर पर इंद्री के एसडीएम विजय कुमार, असंध के एसडीएम बीर सिंह, करनाल के एसडीएम सुशील सारवान, नगराधीश डीआर कैरों, जिला राजस्व अधिकारी अशोक मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें