कोरोना बंद के चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहयोगियों के साथ मिलकर पोषाहार लाभार्थियों को घर घर तक पहुंचाया
- फोटो : AMAR UJALA
जलमाना। महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी मधु पाठक की मौजूदगी में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वाली दूध पिलाने वाली महिलाओ सहित 6 माह से 6 वर्ष के बच्चो को 300 दिन का पोषाहार दिया गया। कोरोना वायरस के कारण 21 दिन के लाॅकडाऊन के चलते मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहयोगियों के साथ मिलकर यह पोषाहार लाभार्थियों को घर घर तक पहुंचाया। आंगनबाडी़ कार्यकर्त्ता ममता रानी ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के आदेशों की पालना करते हुए यह सुविधा घर-घर तक पहुंचाई जा रही है। इस अवसर पर आंगनबाडी़ कार्यकर्त्ता राजबीर कौर, नरेंद्र कौर, जोगिंद्र, दर्शना देवी, अंगूरी व अंग्रेजो सहित अन्य ने सहयोग किया।