फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की हत्या के विरोध में रहा वर्क सस्पेंड

Wed, 25 Jan 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार के एडवोकेट सुभाष गुप्ता की हत्या के विरोध में बुधवार को करनाल बार एसोसिएशन और इंद्री बार एसो. वर्क सस्पेंड रखा। इस दौरान वकीलों ने कोई काम नहीं किया। वकीलों ने मांग की है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। जिला करनाल बार एसो. के प्रधान दीपक सचदेवा ने कहा कि इस मामले को लेकर वकीलों में भारी रोष है। पुलिस को तुरंत हत्यारों को गिरफ्तार करना चाहिए। वहीं, सब डिविजनल बार एसोसिएशन इंद्री के वकीलों ने हरियाणा-पंजाब बार काउंसिल चंडीगढ़ के आह्वान पर हिसार के वरिष्ठ एडवोकेट सुभाष गुप्ता की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को वर्क संस्पेंड रखा। बार प्रधान प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में वकीलों ने कोर्ट परिसर मे बैठकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार दोषियों को पकड़कर सत सजा नहीं देती उस समय तक वकीलों का रोष प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर उपप्रधान सुखबीर सिंह, सचिव राजबीर कश्यप, अमित का बोज, सोहन राणा, राजेश कश्यप, नवीन का बोज, समै सिंह जैटान, धर्म सिंह, गुरचरण अरोडा, संजीव का बोज, कुलदीप सिंह और जसविन्द्र सिंह आदि वकील मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें