करनाल। सिग्नेचर ग्लोबल सेक्टर-28 में राधे रानी सखी संग कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन आशीष सागर महाराज ने कृष्ण जन्म पर लल्ला की सुन के मैं आई, यशोदा मईया दे दे बधाई... गाकर सभी को बधाई दी और नाचने पर मजबूर कर दिया।
कथा में आशीष सागर ने बताया कि जब श्रीकृष्ण जी को यशोदा के पास छोड़ा गया तो उन्हें मारने के लिए पूतना सुंदर रूप धारण कर जश्न में पहुंच गई और कान्हा जी को लेकर दूध पिलाने लगी। कान्हा जी ने पहले विष पिया फिर दूध पीकर मां बना दिया और उसके बाद पूतना की जीवन लीला समाप्त कर दी। उन्होंने बताया कि नंद तो पवित्र हैं, गोकुल है हमारा शरीर और पूतना अपवित्र है। अगर आप अपने मन को पवित्र रखोगे तो पूतना कभी आपके पास नहीं आएगी।
कथा प्रवचन और धार्मिक आयोजन भी उन्हें अच्छे लगते हैं जो पवित्र होते हैं। हृदय जिसका निर्मल है प्रभु उसके ही अंदर रहते हैं वहीं प्रभु को बुलाने के लिए दिल को निर्मल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि गाय, गायत्री और गीता की पूजा करनी चाहिए, लेकिन हम सभी इन तीनों चीजों से दूर होते जा रहे हैं। इस अवसर पर किरण गोयल, रुचि सिंगला, मीनाक्षी शर्मा, प्रियंका श्रीवास्तव, सुनीता जैन, अंजु जैन, ललिता रानी, अनीता रानी, अंजु उप्पल, रंजनी कांबोज, रूबी रानी, तकक्षीला शिखावत, मनीषा अग्रवाल, अन्नु रानी, माया रानी, सीमा, जूली, अंजु , विजय चटवासल, पूजा गोयल और मधु के साथ साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।