श्रीराम मंदिर में लगा सावन मेला, बम बम भोले के जयकारे के साथ किया जलाभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में मेला सावन के प्रथम सोमवार को जलाभिषेक के साथ ही भजन गाए गए। जिसमें अनु खट्टर ने हमें भोले बाबा से प्यार हो गया प्यार हो गया बेशुमार हो गया, दिल बेकरार हो गया, एक ही मंदिर एक ही पूजा इसमें भोले बादा ना देना प्यार हो गया भोले बाबा से प्यार हो गया भजन गाया।
मुख्य जजमान दीपक खरबंदा, रेनू खरबंदा, रश्मि, संजय कुमार ने गंगाजल से भोले बाबा को स्नान करवा, बेल पत्र दुबरा आक पत्ते, तुलसी मंजरी, यजोपवित, गुलाल, अभ्रक और फल चढ़ाए। भजनों की कड़ी में वीणा सेठ ने शिव जैसा नाम दूजा कोई भोले से जो मांगो मिलने यही भोले के भंडार में क्या कमी है, शिव जैसा न दूजा कोई भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। सुशील मदान ने सारा जग मेरे भोले का दीवाना, तुम एक बार दर्शनों के लिए आना, कोई फूलों के हर लगता है लाया, कोई जिंदगी से हार के आया सारा जग मेरे भोले का दीवाना भजनों से श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर रविंद्र तनेजा प्रधान, रेनू तनेजा, अशोक मदान, वेद दुआ, संजय बत्रा, सुभाष बत्रा, राम दित्ता बत्रा, रविंद्र बत्रा, मुरारी बत्रा, राजेश गोयल, दविंद्र गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, श्याम धमीजा, सुनैना, अंजू बाला, चंद्र अरोड़ा, नीरज कपूर, मीनू और सोनिया के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
-