मूनक। राजकीय कन्या महाविद्यालय पाढ़ा में लगाए गए सात दिवसीय एनएसएस आवासीय शिविर का रविवार को समापन हुआ। इसमें डिजिटल साक्षरता, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, योगाभ्यास, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, सामाजिक जागरूकता रैली आदि के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. विपिन कुमारी ने की। समापन सत्र में जिला उच्च शिक्षा अधिकारी अनीता जून को आमंत्रित किया गया। सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविकाओं को और अन्य स्वयंसेविकाओं को प्रमाणपत्र देते हुए सम्मानित किया। शिक्षण सदस्य सुदेश रानी, सुमन रानी और गैर-शिक्षण सदस्य मोहित, सुकरात, जॉनी, धर्मवीर, सतीश आदि मौजूद रहे। संवाद