फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मैं हूं तो आरएसएस से, लेकिन इंसानियत के नाते जगह जरूर दे दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार की सुबह राहुल गांधी के लिए चाय-नाश्ते की जगह नहीं मिल रही थी। इस पर उनकी सुरक्षा में लगे एसीपी सुबह साढ़े नौ बजे आरएसएस और भाजपा से जुड़े एक्सपोर्टर विपिन राज सरदाना की मार्बल मार्केट स्थित फैक्टरी में पहुंच गए। उन्होंने एक्सपोर्टर से गुजारिश की कि हार्वर्ड से आए दल के साथ बातचीत और चाय-नाश्ते के लिए उन्हें फैक्ट्री में सुरक्षित जगह उपलब्ध करा दें। इस पर एक्सपोर्टर ने उनसे कहा कि मैं हूं तो आरएसएस से, लेकिन इंसानियत के नाते आपको जगह जरूर दे दूंगा। इसके बाद वहां पर राहुल गांधी करीब 46 मिनट रुके और जाते समय एक्सपोर्टर को थैंक्यू बोला।
विज्ञापन

एक्सपोर्टर विपिन राज सरदाना ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को बताया कि उनके पिता आरएसएस से पिछले 50 वर्ष से जुड़े हैं और वह भी बचपन से आरएसएस का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हुई और फैक्टरी से जाते वक्त गले लगाते हुए उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। एक्सपोर्टर ने कहा कि इंसानियत के नाते उन्होंने राहुल गांधी के लिए जगह मुहैया कराई। सुबह 10:17 बजे राहुल गांधी फैक्टरी में पहुंचे। उनके साथ हार्वर्ड से आया दल भी था, जिनके साथ राहुल गांधी ने करीब 46 मिनट तक चर्चा की। विपिन ने बताया कि उन्हें राहुल गांधी से मिलकर अच्छा लगा। जाते वक्त राहुल गांधी ने फैक्टरी के कर्मचारियों के साथ भी फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें