फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका में बसा पति, घर से निकालने के प्रयास में देवर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नीलोखेड़ी के सांभी गांव से आठ साल पहले अमेरिका गए एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटे न कोई खबर ली न वहां से लौटा।
अब पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका देवर गुंडों के जरिये उसे घर से निकालकर मकान पर कब्जा करना चाहता है। इसके लिए रात को गुंडे भेजे गए। उनको बाहर निकाल उनके घर में घर पर कब्जा कर लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस बुलानी पड़ी। तब जाकर घर में प्रवेश दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
पीड़िता बलविंद्र कौर ने बताया कि उसकी शादी 2005 में हुई थी। उनका एक बेटा तीन साल की उम्र में गुजर गया, जबकि दूसरा बेटा अब उसके साथ रह रहा है। बलविंद्र ने बताया कि 2016 में उसका देवर और 2017 में पति अमेरिका चले गए। जाते वक्त पति ने वादा किया था कि वह जल्द पत्नी और बेटे को बुला लेगा। शुरुआती कुछ महीनों तक बातचीत होती रही, लेकिन फिर धीरे-धीरे वह पूरी तरह से संपर्क से बाहर हो गया। फोन उठाने बंद कर दिए और कोई आर्थिक सहायता भी नहीं दी।
विज्ञापन

पति और ससुराल वालों का सहयोग न मिलने पर बलविंद्र ने कुरुक्षेत्र में लोगों के घरों में काम करके बेटे की परवरिश की, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते अब बेटे की स्कूल फीस नहीं भर सकी और स्कूल ने उसका नाम काट दिया है।
विज्ञापन

बलविंद्र जब वापस सांभी गांव स्थित ससुराल लौटी तो यहां भी मुश्किलें कम नहीं हुईं। महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम जब वह बाहर गई थी, उसका बेटा घर में अकेला था। इसी दौरान आरोपी घर में घुस गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब मां-बेटा लौटे तो उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया। दोनों रातभर घर के बाहर खड़े रहे और डर के साए में समय बिताया। परेशान होकर बलविंद्र ने पुलिस को कॉल किया, जिसके बाद निगदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को घर से बाहर निकालकर मां-बेटे को फिर से अंदर भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें