पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का पति छह माह पहले उसे मायके में छोड़कर लापता हो गया। महिला का कहना है कि जब वह मायके वापस पहुंची तो उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला ने बताया कि वह यूपी के बलरामपुर की रहने वाली हैं। उसका विवाह दो साल पहले बलरामपुर के ही एक युवक के साथ हुआ था। मायके पक्ष ने शादी में दान दहेज दिया था और प्लसर मोटरसाइकिल दी थी। लेकिन, इसके बावजूद भी ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। करीब छह माह पहले उसका पति उसे छोड़कर गायब हो गया है। अब तक उसके पति का काेई सुराग नहीं लगा। जब वह ससुराल जाती है ताे उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। पीड़िता ने कहा कि वह घर बसाना चाहती है, लेकिन जब वह काॅल करती है ताे सास-ससुर उसके साथ अभद्रता करते हैं। कहते हैं कि वह अपने बेटे की दूसरी शादी करेंगे। ब्यूरो