फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: करवा चौथ से पहले छिना सुहाग, हादसे में पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, मेहंदी लगवा लौट रहा था दपंती

Thu, 13 Oct 2022 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे मेहंदी लगवाने के बाद पत्नी अपने पति के साथ घर लौट रही थी। स्कूटी फिसलने से दुर्घटना हुई है। थाना प्रभारी जागीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।  
विज्ञापन
मृतक राजेंद्र का पत्नी मोनिका के साथ फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में करवा चौथ से पहले एक महिला का सुहाग छिन गया। सड़क हादसे में जहां पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे मेहंदी लगवाने के बाद पत्नी अपने पति के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान वे काछवा रोड पर घूमने चले गए।

विज्ञापन


जहां बजरी के ढेर में स्कूटी फिसल गई और दंपती को गंभीर चोटें आई। चोट की वजह से पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। वीरवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 

मामले के अनुसार रामनगर निवासी राजिंद्र उर्फ सन्नी अपनी पत्नी मोनिका को बाजार में मेहंदी लगवाने गया था। रात को मेहंदी लगाने के बाद दंपती स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। काछवा रोड पर बने पार्क के पास रेत का ढेर पड़ा था, जिसमें स्कूटी फिसल गई। हादसे के बाद राहगीरों ने दंपती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सन्नी ने दम तोड़ दिया। पत्नी हालत भी नाजुक बनी है। थाना प्रभारी जागीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।  
विज्ञापन


छह साल पहले हुई थी शादी 
जानकारी के अनुसार करीब छह साले पहले राजिंद्र और मोनिका की शादी हुई थी। दोनों करवा चौथ के त्योहार को लेकर खासे उत्साहित थे। लेकिन इस हादसे ने पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने बताया कि मोनिका ने करवा चौथ का व्रत रखना था। वह कई दिन से इसकी तैयारी कर रही थी, लेकिन व्रत से पहले ही हादसे ने उसकी सारी खुशियां छीन लीं।

राशन का डिपो चलाता था सन्नी
परिवार के अनुसार वह कई पीढ़ियों से राशन डिपो चलाते आ रहे हैं। पहले राजेंद्र के पिता डिपो संभालते थे। अब डिपो की जिम्मेदारी राजेंद्र पर थी। वह शिव कॉलोनी में कई वर्षों से डिपो चला रहा था। सन्नी और मोनिका के दो छोटे बच्चे हैं। इस हादसे ने इनके सिर से भी पिता का साया उठ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

उसे क्या पता कि साथ छोड़ जाएगा पति
मोनिका अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखने की तैयारी कर रही थी। उसे क्या पता था कि इतनी जल्दी उसका पति साथ छोड़ देगा। मोनिका सदमे में है। रोते हुए कई बार वह बेसुध हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें