फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों रो पड़े सैकड़ों लोग

Thu, 03 Oct 2013 11:31 PM IST
अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के इंद्री में जिला परिषद के चेयरमैन अंग्रेज सिंह धूमसी का वीरवार को उनके पैतृक गांव धूमसी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

धमूसी के बड़े बेटे प्रदीप ने चिता को मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में कांग्रेस के ओहदेदारों को छोड़कर सैकड़ों लोगों शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम इंद्री हेमा शर्मा और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी दलीप खत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र  अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा विभिन्न जिलों से आए राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

अंग्रेज सिंह धूमसी के पुत्र प्रदीप ने अपने पिता के राजनैतिक जीवन व समाजसेवा का कार्य खत्म नहीं होगा, बल्कि जारी रहेगा। वह एक साफ छवि के इंसान होने के साथ-साथ एक अच्छे पिता व पति थे। गौरतलब है कि जिला परिषद चेयरमैन अंग्रेज सिंह धूमसी का 30 सितंबर को  मोहाली स्थित फोर्टीस अस्पताल में हृदय गति रुक जाने सेे अकस्मात निधन हो गया था।
विज्ञापन


मोहाली में मीटिंग में भाग लेेने के लिए गए थे। धूमसी करनाल जिला के उपमंडल इंद्री में स्थित धूमसी गांव के निवासी थे। वे क्षेत्र के प्रगतिशील किसान थे। धूमसी एक निडर, बेबाक व लोगों विशेषकर गांवों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंदों के हितैषी थे, और समय-समय पर जिला प्रशासन और सरकार के नुमाइंदाें के समक्ष गरीबों व किसानों के हितों की आवाज उठाते थे।

उन्होंने इंद्री विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ा। उन्होंने जुलाई 2010 में जिला परिषद के सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की और मुख्यमंत्री हुड्डा में आस्था जाहिर करते हुए अगस्त 2010 में सर्वसम्मति से उन्हें जिला परिषद का चेयरमैन चुना गया था।

यह लोग हुए शामिल
उनकी शव यात्रा में एचपीएससी मेंबर ललित बुटाना, एसडीएम हेमा शर्मा, पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, पूर्व विधायक राकेश कंबोज, विधायक डा. अशोक कश्यप, विधायक नरेंद्र सांगवान, विधायक मामूराम गोंदर, कांग्रेस नेता अमीचंद कंबोज, इनेलो जिलाध्यक्ष राणा यशवीर कुक्कू, बीजेपी नेता धर्मपाल शांडिल्य, हलका प्रधान कर्मसिंह खानपुर, जिला परिषद सदस्य हरेंद्र सांगवान, जिला परिषद सदस्य प्रदीप कंबोज, जिला परिषद सदस्य डा. सुनील पंवार,  तहसीलदार किशोरी लाल, नायब तहसीलदार इंद्र सिंह, डीएसपी इंद्री बलजिंद्र सिंह,  समाजसेवी जसपाल बैरागी, सरदार इंद्रजीत सिंह गोल्डी, युवा इनेलो जिला महासचिव चरणजीत ढ़ंगरा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।
विज्ञापन



कांग्रेसी नेताओं ने किया किनारा
हैरत की बात यह है कि जिला परिषद के चेयरमैन की अंतिम यात्रा में उनकी ही पार्टी के लोग शामिल नहीं हुए। पूर्व मंत्री भीम मेहता व एचपीएससी सदस्य ललित बुटाना को छोड़ दें, तो जिला कांग्रेस कमेटी का कोई भी सदस्य उनकी अंतिम यात्रा में शरीक होने नहीं पहुंचा। इन दोनों नेताओं के भी धमूसी परिवार से व्यक्तिगत संबंध होने के नाते यह लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें