फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आंशिक प्रभाव के कारण शनिवार को हल्की बारिश हुई, इसके बाद उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि रविवार को भी मौसम ऐसा ही मौसम रह सकता है। तेज धूप के बीच हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

वीरवार से शनिवार तक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं, जिनके कारण करनाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई है। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि मौसम के मिजाज में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आया है। रविवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें