फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उमस ने किया बेहाल, 27 से तेज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। वीरवार को सुबह से तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया, हालांकि शाम को बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद कुछ राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को मौसम खुश्क रह सकता है, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन 27 जुलाई से मौसम के मिजाज में बदलाव आ सकता है व तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह से चिलचिलाती धूप खिली तो पारा चढ़ने लगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा फिरोजपुर, करनाल, मेरठ, वाराणसी, दीघा से होती हुई उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक है लेकिन टर्फ की उत्तरी सीमा हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है, जिससे मानसून की सक्रियता में कुछ कमी आ रही है। जिससे मौसम खुश्क हुआ है लेकिन बिखरे बादलों से कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो रही है। ऐसी स्थिति 26 जुलाई तक रहने की संभावना है, वहीं 27 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां फिर सक्रिय हो सकती हैं जिससे 27 या 28 जुलाई से राज्य में बारिश शुरू हो सकती है।
न्यूनतम तापमान स्थिर
सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये बुधवार से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों का संभावित तापमान (डि.से. में)

तिथि अधिकतम न्यूनतम

25 जुलाई 35.6 27.8

26 जुलाई 35.5 27.7

27 जुलाई 32.1 27.6

28 जुलाई 31.2 26.4

29 जुलाई 29.1 25.2

30 जुलाई 29.3 25.1

31 जुलाई 32.2 26.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें