फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दोपहर तक उमस और शाम को बरसे बादल

विज्ञापन
दोपहर तक उमस और शाम को बरसे बादल - फोटो : दोपहर तक उमस और शाम को बरसे बादल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गर्मी और उमस जारी है। सोमवार को दिनभर लोग भीषण उमस से बेहाल रहे। दोपहर के समय तेज धूप रही इससे लोगों के पसीने छूटते रहे।
वहीं तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली और बादल छा गए। शाम को चार बजे के बाद करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में जिले में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। इधर, मौसम विभाग ने 10 जून तक आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जोकि रविवार के मुकाबले एक अंक कम रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा फिलहाल जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, हिसार और भटिंडा तक बनी हुई है।
विज्ञापन

अरब सागर में एक डिप्रेशन बनने और राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल हैं। इसके प्रभाव से हरियाणा में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें