फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट के लिए इंतजाम नाकाफी, शहर जाम

Sun, 02 Feb 2014 12:09 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के मद्देनजर प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हुए। शनिवार को परीक्षा के पहले परीक्षार्थिओं के हुजूम से पूरे शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति रही और वाहनों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस कर्मचारी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन व्यवस्था चरमरा गई और हालात इस कद्र बदतर हो गए कि शहर में चारों तरफ वाहन ही वाहन नजर आ रहे थे। शहर का अतिक्रमण और प्रशासन की बदइंतजामी का नजारा बाहर से आने वाले लोगों ने खूब देखा।

 पार्किंग न होने से लगा रहा जाम
प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगाने और उसे निभाने पर तो जोर दिया, लेकिन यह याद नहीं रहा कि वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए। सैकड़ों की संख्या में निजी वाहनोें से परीक्षार्थी शहर में परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जिस का जहां परीक्षा केंद्र था, उस परीक्षार्थी का वाहन सामने केंद्र के सामने ही सड़क पर खड़ा हुआ। सड़कें जाम हो गईं और जब परीक्षा खत्म हुई तो बेतरतीब खड़े वाहनों से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सात हजार देने पहुंचे थे परीक्षा
शनिवार को शहर में 34 स्कूल और कालेजों में एचटेट लेवल तीन की परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए थे। एक परीक्षा केंद्र पर 310 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था थी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नोडल अधिकारी रामपाल चौहान ने बताया कि शनिवार को शहर में करीब 7153 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 597 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। करनाल में जींद, नरवाना, कैथल, गुहला, चीका सहित कई जगहों के परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। परीक्षार्थियों को गेट पर ही तलाशी लेकर अंदर प्रवेश करने दिया गया। शिक्षा बोर्ड और प्रशासन द्वारा गठित की गई टीमों ने परीक्षा केंद्रों औचक निरीक्षण किया।

लेवल एक और दो की परीक्षा आज
रविवार को एचटेट लेवल ए और दो के लिए परीक्षा होगी। सायंकालीन सत्र में होने वाली परीक्षा प्राइमरी और मास्टर वर्ग के लिए होगी। बोर्ड के अनुसार, इस परीक्षा में 21 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें