अंबाला सिटी के नाले की सफाई करते कर्मचारी। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर प्रशासन मानसून को लेकर सतर्क है। शनिवार को एचएसवीपी की संपदा अधिकारी नीलम ने विभिन्न नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल लैंड, कैलाश नगर, इंको ड्रेन, रेलवे लाइन, लक्ष्मी नगर व वाटिका क्षेत्र का जायजा लिया। एचसीएस नीलम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 29 जून तक इन क्षेत्रों में नालों की दोबारा सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात में जलभराव न हो। बता दें कि उपायुक्त ने सभी एसडीएम को भी अपने क्षेत्रों में निगरानी के निर्देश दिए हैं। संपदा अधिकारी ने शहरवासियों से नालों में पॉलीथिन व कचरा न डालने की अपील की है। इस दौरान एक्सईएन कर्णवीर, सुमित मलिक व सफाई निरीक्षक राज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद