अंबाला सिटी के ओपीएस विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। ओपीएस विद्या मंदिर में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए सीबीएसई के तत्वावधान में दो दिवसीय विशेष क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 25 जून को हैप्पी क्लासरूम विषय पर आयोजित कार्यशाला में कुसुम लता और गुरमीत कौर ने शिक्षकों को समावेशी शिक्षण वातावरण तैयार करने के गुर सिखाए। सत्र के दौरान भावनात्मक बुद्धिमत्ता और विद्यार्थी-शिक्षक के बीच सकारात्मक संबंधों को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। अगले दिन, 26 जून को आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला हुई। इसका संचालन डॉ. विभा राय और डॉ. ऋतु बंसल ने किया । इसमें शिक्षकों को सुरक्षा प्रोटोकॉल, संकट प्रबंधन और आपदा के समय प्रभावी प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय की निदेशिका ईशा बंसल और प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने इन कार्यक्रमों को शैक्षिक गुणवत्ता और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। सभी शिक्षकों ने इन सत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नवीन शिक्षण रणनीतियों को अपनाने का संकल्प लिया। संवाद