फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जल्द होंगे एचएसजीपीसी के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव अगले दो महीने में करवाए जाएंगे और इसकी अधिकारिक घोषणा हरियाणा सिख गुरुद्वारा चुनाव आयोग की ओर से जल्द कर दी जाएगी। यह आश्वासन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सिख एकता दल के प्रतिनिधिमंडल को दी है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इसके लिए हमने हर जिले के डीसी को नोडल अधिकारी बना दिया है और सिख समाज जल्द अपनी वोट बनवाएं, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने सिख समाज की मांगों पर भी सकारात्मक रुख दिखाते हुए उनके जल्दी हल करने का यकीन दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा सिख एकता दल की ओर से प्रीतपाल सिंह पन्नु, जगदीप सिंह औलख, गुरतेज सिंह खालसा, अमरजीत सिंह मोहड़ी अंबाला, जत्थेदार अवतार सिंह चक्कु, शरणजीत सिंह, सुखविंद्र सिंह, अमृत सिंह, लखविंद्र सिंह, एडवोकेट गुरतेज सिंह सेखों कुरुक्षेत्र ने मुख्यमंत्री को हरियाणा के सिख समाज की मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की और से मुख्य मंत्री के सकारात्मक रुख की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें