फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बालिकाओं को लगेगा एचपीवी टीका, आज से अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शनिवार से जिला नागरिक अस्पताल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो रही है। इस अभियान के तहत जिले में करीब 15 हजार बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि टीकाकरण विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए है। डीएमईओ डॉ. अभय अग्रवाल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गंभीर बीमारी है। मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण के कारण होता है। जिला नागरिक अस्पताल में अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। चरणबद्ध तरीके से स्कूलों और अन्य निर्धारित केंद्रों पर भी टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पहुंचकर लक्ष्य को पूरा करेंगी। यह विशेष अभियान तीन माह तक चलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें