फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधे पर लगे एचपी को हरियाणा पुलिस नहीं हरियाणा पब्लिक समझें : मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पुलिस के जवान अपने कंधे पर लगे एचपी को हरियाणा पुलिस नहीं बल्कि हरियाणा पब्लिक मानें। आज से केवल अपने परिवार को नहीं बल्कि पूरे हरियाणा को परिवार मानकर ईमानदारी से सेवा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस का कोई कैलेंडर नहीं होता। कोई त्योहार हो या राजपत्रित अवकाश, पुलिस हमेशा ड्यूटी पर दिखाई देती है जोकि चुनौती भरा कार्य है। पुलिस की नौकरी केवल आजीविका कमाने के लिए नहीं है बल्कि उसमें समाजसेवा का भाव निहित है। वे शनिवार को मधुबन स्थित हरियाणा सशस्त्र पुलिस के वच्छेर स्टेडियम में आयोजित 16वें बैच के 400 महिला एवं पुरुष उप-निरीक्षकों के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी स्वीकार की। इस मौके पर डीजीपी मनोज यादव ने सीएम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ाएंगे
सीएम ने कहा कि हरियाणा की पुलिस को देश की अग्रणी पुलिस बनाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में महिलाओं की संख्या 15 प्रतिशत रखा गया है। वर्ष 2014 में महिलाओं की संख्या तीन प्रतिशत थी। बाद में छह प्रतिशत हुई। उससे बढ़कर दस हुई। शनिवार के दीक्षांत समारोह में बेटियों की संख्या 56 है, इसलिए महिलाओं की पुलिस में सेवा 14 प्रतिशत हो गई है। इसमें 344 पुरुष अधिकारी हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि इसे और बढ़ाए जाए, ताकि और बेटियां पुलिस में शामिल हो सकें।
हर जिले में बनाया जाएगा मार्डन थाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्य के हर जिले में मॉडर्न पुलिस थाना बनाने का निर्णय लिया है। राज्य में पांच पुलिस रेंज मुख्यालयों और कमिश्नरेट, फरीदाबाद में छ: नए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बनाने की मंजूरी दी है। इसके अलावा मधुबन में स्थित पुलिस कॉम्पलेक्स में भी फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला (एफएसएल) के ट्रैकिया बार-कोडिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट हैं ज्यादातर पीएसआई
दीक्षांत समारोह में शामिल पुलिस जवानों में अधिकांश योग्यता के अनुसार प्रतिभाशाली और उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। इनमें 50 पोस्ट ग्रेजुएट, 198 ग्रेजुएट और 152 व्यावसायिक डिग्री होल्डर हैं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर बैच संख्या 16 में सर्वश्रेष्ठ रहे प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार को प्रथम आने पर, द्वितीय सब इंस्पेक्टर साहिल कुमार को और तृतीय प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर सूरज को नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही इसी बैच में प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर में श्रेष्ठ रही रेखा को भी सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक हरविन्द्र कल्याण, एडीजीपी सीआईडी अनिल राव, डीजी क्राइम मोहम्मद अकील, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, एडीजीपी देशराज सिंह, एडीजीपी एएस चावला, ओएसडी सीआईडी आलोक मितल, एचएपी के निदेशक हरदीप सिंह दून, एसपी एचपीए मधुबन कृष्ण मुरारी, आईजी भारती अरोड़ा, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार भोरिया तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आंनद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें