फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में लगी आग, बेटी की शादी का सामान जला

Wed, 27 Dec 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुंडरक गांव में एक बुजुर्ग महिला के घर में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग से बेटी की शादी के लिए रखा लाखों का सामान जल गया। महिला घरों और शादियों में बर्तन धोने का काम करती है और एक-एक पैसा जोड़कर बेटी की शादी के लिए सामान जुटाया था। पड़ोस के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुंडरक गांव में रहने वाली बुजुर्ग निर्मला देवी मंगलवार को दोपहर बाद लकड़ी लेने के लिए घर से बाहर गई थी। बड़ा बेटा नवीन शहर गया था और छोटा बेटा दीपक अपने काम पर था। घर पर नवीन के दो बच्चे थे। वे भी घर से बाहर गली में खेल रहे थे। लड़की महक भी घर पर नहीं थी। तभी अचानक घर में आग लग गई।
विज्ञापन

इस दौरान घर के अंदर ही मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी, जिसकी टंकी में आग लग गई और टंकी फट गई। आग कपड़ों में लगी और उसके बाद छत तक पहुंच गई। चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आया। पड़ोस के लोग हरकत में आ गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आग से घर में रखा बेड, मोटरसाइकिल, फ्रीज, अलमारी, संदूक, दो मोबाइल फोन, रजाई कपड़े व अन्य कीमती सामान जल गया। बुजुर्ग महिला ने अपने बेटी की शादी के लिए लाखों रुपए गहने, कपड़े आदि जोड रखे थे और ये सारा सामान बेड में रखा था आग में सब कुछ जल गया। बुजुर्ग महिला जब अपने घर पहुंची तो घर को जला देखकर फफक फफक कर रो पड़ी।
विज्ञापन


कुछ महीनों बाद बेटी की करनी थी शादी

बुजुर्ग निर्मला ने बताया कि उसका पति भी ढंग से कमाई नहीं करता। वह खुद ही दिहाड़ी करती है और अपना गुजारा करती है। उसे अपनी बेटी की शादी करनी थी। जिसके लिए वह धीरे धीरे अपनी बेटी की शादी के लिए सामान जोड़ रही थी। कपड़े, गहने व अन्य कीमती सामान उसे एकत्रित कर लिया था। कुछ महीने बाद ही बेटी की शादी करनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें