फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: घुड़सवारों ने दिखाए जंगी करतब, गूंजे 'बोले सो निहाल' के जयकारे

Wed, 03 May 2023 08:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

दिल्ली से चला खालसा फतेह मार्च करनाल पहुंचा। सुबह एतहासिक स्थान गुरुद्वारा शीश गंज साहिब तरावड़ी से नगर कीर्तन के रूप में मार्च की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
घुड़सवारों ने दिखाए जंगी करतब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा शिरोमणि सिख संगत सभा, रामगढ़िया सभा करनाल व अन्य सिख जत्थेबंदियों के सहयोग से शुरू किया गया खालसा फतेह मार्च बुधवार को कर्ण नगरी पहुंचा। सुबह एतहासिक स्थान गुरुद्वारा शीश गंज साहिब तरावड़ी से नगर कीर्तन के रूप में मार्च की शुरुआत हुई।

विज्ञापन


जो नीलोखेड़ी और इंद्री के गांवों से होता हुआ शाम को करनाल शहर में पहुंचा। यहां सेक्टर-12 में खालसाई खेलों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मैदान में घुड़सवारों ने दौड़ लगाते हुए कई जंगी करतब भी दिखाए।
 
इस दौरान मैदान में उमड़ी सिख संगत ने बोले सो निहाल के जयकारों के साथ निहंग सिख जत्थेबंदियों के घुड़सवारों का हौसला बढ़ाया। इससे पहले निर्मल कुटिया में नगर कीर्तन का स्वागत हुआ। सेक्टर-12, मॉडल टाउन, कुंजपुरा रोड से होता हुआ नगर कीर्तन ने डेरा कार सेवा में विश्राम लिया। नगर कीर्तन में सिख विरासत के प्रतीक निहंग सिंह सजे हुए घोड़ों, और ऊंटों पर सवार होकर खालसा फतेह मार्च का हिस्सा बनें। इस फतेह मार्च की शुरुआत दिल्ली से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें