फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: होटल में चल रहा था हुक्का बार, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम फ्लाइंग ने दी दबिश, एक पदार्थ में मिला अधिक मात्रा में निकोटिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-32 थाने के समीप सेक्टर सात में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने एक होटल में दबिश दी। जहां हुक्का बार बनाया हुआ था। इस दौरान जांच में हुक्का बार से 0.55 प्रतिशत निकोटिन के पदार्थ मिले। जिस पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-32 थाने में होटल मालिक सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को सूचना मिली थी कि सेक्टर-7 में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा है, जहां पर नशीले पदार्थ भी हैं।
इस सूचना पर टीम ने आबकारी विभाग और ड्रग्स विभाग के अधिकारियों को साथ लिया और होटल में जाकर जांच की। टीम आने की सूचना मिलते ही होटल में खलबली मच गई और हुक्का पीने वाले इधर-उधर दौड़ने लगे। इसके बाद टीम ने जांच की। होटल में 21 बॉक्स में अलग-अलग फ्लेवर के तंबाकू पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा नमूने व बरामद तंबाकू व फ्लेवर को कब्जे में लिया गया है। होटल के अंदर से एक पदार्थ मिला, जिसमें अधिक मात्रा 0.55 प्रतिशत निकोटिन पाया गया। इस आधार पर होटल मालिक व मैनेजर के खिलाफ थाना सेक्टर 32-33 करनाल में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें