फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को एएसजे रेणू राणा की अदालत ने दोषी करार देकर उसे 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यदि आरोपी जुर्माना राशि नहीं जमा करता है तो उसे छह महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन

जिला न्यायवादी डॉ. पंकज सैनी ने बताया कि महिला थाना करनाल में 23 फरवरी 2021 को शिकायत मिली थी। जिसमें एक मां ने बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ गांव का ही आरोपी गुलशन पिछले डेढ़ साल से डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहा है। अंतिम बार आरोपी ने सात फरवरी को उसकी बेटी के साथ गलत काम किया। तभी से उसकी बेटी परेशान चल रही थी। जब उसने अपनी बेटी से परेशानी के बारे में पूछा तो उसने सब कुछ बता दिया। डॉ. पंकज ने बताया कि इस शिकायत पर महिला थाने में आरोपी गुलशन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें