फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप में दंपती 40 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने हनीट्रैप मामले में एक दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से 40 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। इस मामले में अभी आरोपी एक महिला और पुरुष फरार हैं। पुलिस इन दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर विरेंद्र राणा ने बताया कि एक व्यक्ति ने उन्हें शिकायत देकर बताया कि 10 जुलाई को उसके पास एक महिला जिसका नाम आरती है, उसका फोन आया। फोन पर वह उससे अश्लील बातें करने लगी। वह अपने आप को निसिंग की बता रही थी। फोन पर बात कर उस महिला ने एक दिन उसे गुल्लरपुर रोड स्थित कॉलोनी में बुलाया तो वहां उस महिला आरती के साथ-साथ दो व्यक्ति और एक महिला सीमा भी थी। उन्होंने उसे एक कमरे में बैठाया। इस दौरान महिला आरती ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। कुछ समय बाद ही बाहर खड़े दोनों व्यक्ति और महिला सीमा कमरे में आ गईं। उन्होंने कहा कि तुमने आरती के साथ गलत हरकतें की हैं। वह अब निसिंग थाने में शिकायत देकर उस पर मामला दर्ज कराएगी। इस दौरान उन्होंने उसे डराया और उसकी जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए और चार लाख रुपये की डिमांड की। उन्होंने कहा कि वह रुपये दे दे नहीं तो उसके खिलाफ निसिंग थाने में मामला दर्ज करा देंगे। डर कर उसने रुपये देने की हां कर दी।
40 हजार रुपये पर साइन कर रंगे हाथों पकड़ा आरोपियों को
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज विरेंद्र राणा ने बताया कि जब उन्हें इस मामले की शिकायत मिली तो उन्होंने तुरंत एसआई रणबीर सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मी सहित एक टीम का गठन किया। उन्होंने 40 हजार रुपये पर साइन कर पीड़ित को दिए। पीड़ित के साथ पुलिस की टीम भी उस जगह पर गई जहां आरोपियों ने पीड़ित को बुलाया था। जब पीड़ित कुचपुरा व सिंघडा बस अड्डे पर आरोपियों को रुपये देने लगा तो टीम ने दोनों आरोपी महिला सीमा व उसके पति रामजीत को साइन किए 40 हजार रुपये समेत पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें