फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा होलिका दहन, शाम 6:30 बजे के शुभ समय

Mon, 02 Mar 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। फाल्गुन पूर्णिमा 3 मार्च को पड़ रही है, लेकिन होलिका दहन 2 मार्च, सोमवार को किया जाएगा। श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार 2 मार्च को प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा होने के कारण उसी दिन होलिका दहन शास्त्र सम्मत माना गया है। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को पूर्णिमा प्रदोष व्यापिनी नहीं है, जबकि 2 मार्च को संपूर्ण प्रदोष काल उपलब्ध है और अर्धरात्रि के बाद भद्रा का व्याप्ति काल भी है। शास्त्रों के अनुसार प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में, भद्रा काल में ही होलिका दहन किया जाता है। इसका शुभ समय शाम 6:30 बजे के बाद रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन मार्च, मंगलवार को संपूर्ण भारत में ग्रस्त चंद्र ग्रहण रहेगा। शास्त्री के अनुसार ग्रहण का प्रारंभ दोपहर 3:20 बजे, मध्य 5:04 बजे, समाप्ति 5:33 बजे और मोक्ष 6:47 बजे होगा। भारत के कुछ पूर्वी भागों में इसका पूर्ण प्रभाव दिखाई देगा।
उन्होंने कहा कि ग्रहण काल में किसी प्रकार का अशुभ या जोखिमपूर्ण कार्य न करें। सूतक काल में मूर्ति स्पर्श से बचें, अनावश्यक खान-पान न करें, तथा नाखून या बाल न काटें। हालांकि वृद्ध, रोगी, बालक एवं गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता अनुसार भोजन और दवाई लेने में कोई दोष नहीं है। गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल में सब्जी काटना, सिलाई-कढ़ाई या अन्य नुकीले कार्यों से परहेज करें और धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें। तीर्थ स्नान और दान-पुण्य का भी विशेष महत्व बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें