फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गर्भवती पत्नी के पेट पर जलती लकड़ी से मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पति ने शराब के नशे में गर्भवती पत्नी से मारपीट कर उसके पेट पर जलती गर्म लकड़ी मार दी। बाद में घर पर ताला लगा फरार हो गया। शिव कॉलोनी निवासी साधना ने रामनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौ माह की गर्भवती है। उसका पति राजा रोज शराब के नशे में उससे व बच्चों के साथ मारपीट करता है। 12 फरवरी को भी वह शराब पीकर आया और मारपीट की। इस दौरान उसने उसके पेट पर जलती लकड़ी से वार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें