फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्राले की टक्कर से कार चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध। बल्ला-असंध रोड पर ट्राला चालक ने एक कार को टक्कर मार दी। जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीर अस्पताल ले जा रहे थे मगर बीच में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अमर अस्पताल के डॉ. संदीप ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह आठ बजे अमर अस्पताल बल्ला से असंध जा रहा था। उसके आगे उसका ममेरा भाई सुमित निवासी बल्ला अपनी कार से असंध जा रहा था। उसी दौरान एक ट्राला तेज रफ्तार आया और उसके ममेरे भाई सुमित की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने राहगीरों की मदद से उसे कार से निकाला और एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल असंध ले जा रहे थे मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें