फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तीन घंटे हाईवे पर काटा बवाल

Wed, 18 Sep 2013 11:19 PM IST
निसिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रविदास समाज के सैकड़ाें ग्रामीणों ने एक टीवी चैनल पर गुरु रविदास के प्रति गलत प्रसारण का आरोप लगाते हुए बुधवार को करनाल-कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान लोगों ने सड़क के बीचोंबीच गुरु रविदास की प्रतिमा रख दी।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन गुस्साए लोग नहीं माने। बाद में नायब तहसीलदार राजाराम ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की। समाज के लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के बाद मिले आश्वासन पर जाम खोल दिया।

बुधवार सुबह करीब नौ बजे रविदास समाज के लोगों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। इन्होंने आरोप लगाया कि टीवी चैनल पर गुरु रविदास की प्रतिमा दिखाकर उनकी तुलना आसाराम बापू से की गई, जो नहीं की जानी चाहिए थी। इसी बात के लिए गुस्साए लोगों ने करनाल-कैथल मार्ग पर जाम लगाया है।
विज्ञापन


वहीं, जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई और दर्जनों बड़े वाहन फंसे रहे। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला। नायब तहसीलदार राजाराम व ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन रामस्वरूप भोला, पार्षद गुलाब सिंह व हरप्रीत सिंह के समझाने पर लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

इनके आश्वस्त किए जाने पर लोगों ने जाम खोल दिया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने टीवी चैनल को बंद कराने व मालिक को गिरफ्तार करने की मांग की है। मौके पर मोहन लाल, सुभाषचंद, जैनपाल इंसा, कलवा डाचर, जयपाल, देवेंद्र, सोनू व कुलदीप सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें