फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के बीच फंसा कंटेनर, जाम

Sat, 14 Dec 2013 11:42 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में अंबाला रोड पर एक कार एजेंसी के सामने कंटेनर का हुक टूट जाने के कारण यह मार्ग के बीचों-बीच फंस गया। जिस कारण रास्ता करीब पूरी तरह से बंद हो गया। जाम के कारण भारी संख्या में वाहन फंस गए।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से कंटेनर को रास्ते से हटाया जा सका। अंबाला रोड स्थित एक कार एजेंसी में कारों को लेकर एक कंटेनर पहुंचा था। जैसे ही चालक ने इसे मोड़ने का प्रयास किया तो इसका एक हुक टूट गया। जिस कारण यह सड़क के बीचों-बीच फंस गया।

इसी बीच हिसार एवं चंडीगढ़ की ओर आने-जाने वाले वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गई। बाद में पुलिस ने क्रेन की सहायता से इसे सीधा करवाया। सिविल लाइन थाना प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि हुक टूट जाने के कारण कंटेनर फंस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें